कराटे में 55 पदक झोली में डाल इंडसवैली बना ओवरऑल विजेता
नोएडा। खेलरत्न, सं : Time, 9:30, PM.
एनसीआर अंतर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता इंडसवैली स्कूल बना। सोमवार को सेक्टर-62 में समाप्त हुई प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने 55 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दो दिनों तक दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर के 15 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इंडसवैली ने 20 स्वर्ण, 15 रजत और 20 कांस्य पदक झटके। जेपी पब्लिक स्कूल को दूसरा स्थान मिला। इस स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, सात रजत और 12 कांस्य पदक जीते। सेंट जार्ज स्कूल ग्रेटर नोएडा को तीसरा स्थान मिला। स्कूल की टीम ने 11 स्वर्ण सात रजत व 12 कांस्य पदक अपने नाम किए। सब जूनियर बालक वर्ग के ओपन चैलेंज में रामाज्ञा स्कूल के छात्र स्वर्ण पदक झटका। उन्हें 3100 रुपये का पुरस्कार भी दिया गया। जूनियर वर्ग में सम्राट मिश्रा ने स्वर्ण अपने नाम किया। उन्हें भी नगद राशि दी गई। लड़कियों के वर्ग में वाटिका स्कूल की संध्या गौतम ने स्वर्ण और 3100 रुपये की राशि जीती। इस मौके पर इंडसवैली स्कूल की प्रधानाचार्य शिखा शर्मा, अमर चौहान, सर्वेश उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।