सुनील छेत्री के जन्मदिन पर होंगी प्रतियोगिताएँ
दिल्ली। खेलरत्न, सं : 5:40 PM.
भारतीय फुटबॉल के सबसे सफलतम फुटबॉलर सुनील छेत्री के जन्मदिन पर फुटबॉल देल्ही प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगी। 3 अगस्त को अम्बेडकर स्टेडियम में शाम को केक काटकर इनका जन्मदिन मनाया जाएगा। फुटबॉल देल्ही ने सुनील छेत्री के जन्मदिन को दिल्ली फुटबॉल दिवस घोषित किया है।
देल्ही फुटबॉल दिवस के कार्यक्रम के बेहतर वीडियो प्रस्तुत करनेवाले को 25 हज़ार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा एक फुटबॉल प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन 4 अगस्त को होगा।
देल्ही ब्लू और देल्ही रेड के बीच यह मैच खेला जाएगा। कार्यक्रम में फुटबॉल देल्ही के पदाधिकारियों के अलावा फुटबॉल की कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। देल्ही फुटबॉल के प्रवक्ता एनके भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।दिल्ली ने सुनील छेत्री जैसे महान फुटबॉलर देश को दिया है। वह देश ही नहीं बल्कि विश्व मे मशहूर हैं। आनेवालों वर्षों में भी इसदिन फुटबॉल के कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा।