सांसद और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बुधवार को फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (पेफी) के संरक्षक बनाये गए। इसकी घोषणा प्रगति मैदान मे चल रहे स्पोर्ट्स इंडिया 2017 पुरस्कार कार्यक्रम में की गई. इसमें पेफी के देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. पेफी देश में शारिरिक शिक्षा के बढ़ावा के लिए कार्य करती है।
कार्यक्रम में मनोज तिवारी को सम्मानित करते पेफी के पदाधिकारी
कार्यक्रम में करीब एक दर्जन ऐसे शख्सियतों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. सांसद और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कहा कि खुद को फिट रखकर देश को स्वस्थ बना सकते है। जब हम फिट होंगे तो ही 100 फीसदी परिणाम दे सकते हैं। पेफी जो कार्य कर रही है। यह एक शारीरिक शिक्षा क्रांति है। इसे औऱ अधिक गति देने की जरूरत है।
पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का यह दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार कार्यक्रम है। सभी कसौटी पर खरे उतरने वाले व्यक्तित्व को पुरस्कृत किया गया है। शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र के पितामह के रूप में ख्याति प्राप्त डॉ. जे पी गौतम लाइफ टाइम अचीवमेंट, फिजीकल एजुकेशन टीचर मेल, रूरल एरिया, फीमेल कैटेगरी में दिया गया। डॉ. अजमेर सिंह के नाम भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। डॉ. पीएम जोसफ अवार्ड से बेस्ट स्कूल प्रोमोटिंग अवार्ड बाल भारती स्कूल द्वारका को दिया गया। रेनू गोसांई के नाम पर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप फॉर प्रोमोटिंग रूरल स्पोर्टस सचिन को दिया गया। कोमल व वी के पाहूजा एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड डॉ. एन आर राजकुमार को दिया गया। इस अवसर पर पेफी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.