बालभारती बना अंतर स्कूल तैराकी का विजेता
नोएडा। खेलरत्न, सं : Updated, Time, 4:30, PM.
मॉडर्न स्कूल में खेली जा रही मॉडर्न स्कूल अंतर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को भी बालभारती स्कूल के तैराकों का दबदबा रहा था। ज्यादातर स्वर्ण पदक इस स्कूल के तैराकों ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में एनसीआर के स्कूलों के तैराक भाग ले रहे हैं।
लड़कियों के अंडर-18 की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में बाल भारती स्कूल की प्राप्ति यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की अनन्या को दूसरा स्थान मिला। मॉडर्न स्कूल की आयुषि तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-12 के 25 मीटर बटरफ्लाई में बाल भारती की अमिशी अव्वल रहीं। मॉडर्न स्कूल की अग्रिमा को दूसरा और अपूर्वा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-14 के 30 मीटर बैक स्ट्रोक में डीपीएस राजनगर की अवनी मित्तल ने स्वर्ण झटका। इसी स्कूल की काव्या मित्तल ने रजत जीता। अंडर-18 के 50 मीटर बैक स्ट्रोक में बालभारती की कृतिका बिष्ट ने बाजी मारी। इसी स्कूल की प्राप्ति को दूसरा स्थान मिला। मॉडर्न की आयुषि को तीसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा। अंडर-10 के 25 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में बालभारती की डियान अरोड़ा ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान कब्जाया। तिक्षिका को दूसरा स्थान मिला। अंडर-12 में बालभारती की अमिशी अव्वल रहीं। कैंब्रिज इंदिरापुरम की चांदसी को दूसरा और मॉडर्न स्कूल की अग्रिमा को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
अंडर-10 बैक स्ट्रोक में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल की नताशा ने सोने का तमगा हासिल किया। बालभारती की संस्कृति को दूसरा और मॉडर्न की हर्षिता को तीसरा स्थान मिला। अंडर-12 में बालभारती की मान्या ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इसी स्कूल की नंदिनी को दूसरा और मॉडर्न की अग्रिमा को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 के 30 मीटर फ्री स्टाइल में अवनी मित्तल अव्वल रहीं। दूसरा स्थान मॉडर्न की सेानल को मिला। अंडर-18 में बालभारती की कृतिका बिष्ट ने बाजी मारी। इसी स्कूल की अनन्या को दूसरा और मॉडर्न की आयुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 25 मीटर फ्री स्टाइल के अंडर-10 में नताशा पहले, संस्कृति दूसरे और भुवी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-12 में मान्या ने बाजी मारी। चांदसी और रिद्धि को क्रमश : दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।